कुरुक्षेत्र में यूपी के युवक की मौत:कैथल के दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर जा रहा था, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

Oct 12, 2026 - 17:31
0
कुरुक्षेत्र में यूपी के युवक की मौत:कैथल के दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर जा रहा था, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कराह साहिब से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-N ने पीछे से बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे उसके दोस्त की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर भीड़ जुटती देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले 35 वर्षीय दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल सुनील कुमार (29) कैथल जिले के गुहला थाना क्षेत्र के गांव दृशेरपुर का रहने वाला है। दोनों दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। गांव लौटते समय हुआ हादसा सुनील कुमार ने पिहोवा सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त दुर्गेश के साथ उसकी बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव दुरसपुर, चिका के लिए निकला था। बाइक दुर्गेश चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वे बस कराह साहिब से कुछ पीछे अपनी साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो-N ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर सड़क के दाईं तरफ जा गिरा, जबकि दुर्गेश बाइक समेत सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। सुनील ने बताया कि हादसे के बाद उसने कार का नंबर नोट कर लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय दुर्गेश ने दम तोड़ा हादसे के बाद परिजन मौके पर आ गए। दोनों घायलों को पिहोवाके प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुनील को कुरुक्षेत्र के डॉ. जैन अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दुर्गेश को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में अंबाला के पास उसकी मौत हो गई। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने घायल सुनील के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User