कुशीनगर में दो अस्पतालों पर कार्रवाई:सचिदानंद हॉस्पिटल की NICU सेवा स्थगित, 50 हजार जुर्माना

Sep 25, 2026 - 12:21
0
कुशीनगर में दो अस्पतालों पर कार्रवाई:सचिदानंद हॉस्पिटल की NICU सेवा स्थगित, 50 हजार जुर्माना
कुशीनगर में मरीजों के इलाज में तय नियमों और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण ने यह एक्शन लिया है। कप्तानगंज के सचिदानंद हॉस्पिटल में एक नवजात की मौत के मामले में जांच हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि इलाज संबंधी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। इसके बाद अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) सेवा बंद कर दी गई है। नियमों के तहत अस्पताल पर जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही, इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। वहीं, तमकुहीराज स्थित फरहान हॉस्पिटल में एक महिला की पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान सर्जन की लापरवाही का मामला सामने आया था। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में सर्जन डॉ. मुकेश यादव की लापरवाही की पुष्टि की।जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण ने फरहान हॉस्पिटल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच और नियमों के हिसाब से कार्रवाई डॉ. मुकेश यादव के खिलाफ मेडिकल काउंसिल से जांच और नियमों के हिसाब से कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन कार्रवाई के बाद अस्पतालों को मरीजों के इलाज में तय नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User