आगरा में हिंदू महासभा की बैठक 26 को:जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा- मथुरा यात्रा को लेकर बनेगी रणनीति
मथुरा में 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित कारसेवा के लिए आगरा से आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज 26 सितंबर को आगरा पहुंच रहे हैं, जहां वे कारसेवकों को संबोधित कर इस बड़े आंदोलन की रूपरेखा रखेंगे। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से इस अवसर पर एक भव्य स्वागत समारोह और अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे लाल किले के सामने स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित होगा। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सभी श्रीकृष्ण भक्तों और सनातन प्रेमियों से अपील की है कि वे डॉ. सच्चिदानंद महाराज का स्वागत करने और मथुरा यात्रा को रणनीति बनाने को लेकर अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचें। कारसेवकों को संबोधित करने के बाद, पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन के संबंध में मीडिया से भी मुखातिब होंगे। इसके लिए दोपहर 3 बजे ट्रांस यमुना कॉलोनी (पुलिस चौकी के पास, चार सैयद) स्थित अग्रवाल भोजनालय में एक विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं से निर्धारित समय पर प्रेस वार्ता में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)