सीतापुर में रोडवेज बस से टकराया सेब लदा ट्रक:NH 30 पर पलटने से चालक की मौत, हाईवे पर रहा लंबा जाम

Sep 25, 2026 - 12:21
0
सीतापुर में रोडवेज बस से टकराया सेब लदा ट्रक:NH 30 पर पलटने से चालक की मौत, हाईवे पर रहा लंबा जाम
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में सतलोक आश्रम के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और सेब लदे ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक पलटने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार सेब लदा ट्रक संख्या JK 21J 8011 बरेली की ओर से सीतापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सतलोक आश्रम के पास ट्रक की रोडवेज बस संख्या UP 78 JJ 4522 से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस भी बरेली से सीतापुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस ने पहले ट्रक को ओवरटेक किया। महोली सीएचसी ले जाया गया इसके बाद बस की रफ्तार धीमी हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महोली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक में उनके साथ जगदेव सिंह भी मौजूद थे हादसे के बाद हाईवे पर ट्रक के पलटने और सड़क पर मलबा फैलने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के साथ यातायात सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया। कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू वहीं, रोडवेज बस में सवार यात्रियों के सकुशल होने है। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User