कुसुमा देवी मौत-जनता दर्शन से देवेंद्र को पुलिस ले गई:चौथे दिन भी शव का पंचनामा नहीं हुआ, परिवार ने SIT जांच पर सवाल उठाए; CBI जांच मांगी

Oct 07, 2026 - 17:33
0
कुसुमा देवी मौत-जनता दर्शन से देवेंद्र को पुलिस ले गई:चौथे दिन भी शव का पंचनामा नहीं हुआ, परिवार ने SIT जांच पर सवाल उठाए; CBI जांच मांगी
बांदा जनपद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी वर्मा की मौत के मामले में बुधवार को नया विवाद सामने आया।घटना के चौथे दिन शाम 5 बजे तक कुसुमा देवी के शव का पंचनामा नहीं भरा गया।इसी बीच परिवार से जुड़ी महिलाओं के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि मंगलवार शाम न्याय की मांग को लेकर लखनऊ गए ग्राम प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा को बुधवार सुबह करीब 7 बजे मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचने से पहले ही नरैनी पुलिस अपने साथ ले गई। वीडियो में देवेंद्र पाल वर्मा की पत्नी कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने लखनऊ पहुंची थीं।उनका कहना है कि जनता दर्शन के पहले गेट पर ही नरैनी थाना पुलिस उनके पति को अपने साथ ले गई और उन्हें मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र तक नहीं देने दिया गया। उन्होंने नंदवारा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।वीडियो में कोमल सिंह ने एसआईटी की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार को उस पर भरोसा नहीं है। उनका आरोप है कि जांच में वही अधिकारी शामिल हैं,जिनकी कार्रवाई से परिवार पहले से संतुष्ट नहीं है। सीबीआई जांच की मांग एक अन्य वीडियो में अंजना वर्मा ने खुद को महेंद्र पाल वर्मा की पत्नी बताते हुए इसी तरह के आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि परिवार न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास जा रहा था, तभी उनके बेटे देवेंद्र पाल वर्मा को जनता दर्शन से पुलिस ले गई। वीडियो में उन्होंने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की। वीडियो में पुलिस कार्रवाई को बाबू सिंह कुशवाहा के कहने पर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में खास बात यह है कि बुधवार शाम 5 बजे तक कुसुमा देवी के शव का पंचनामा नहीं हो सका था।वहीं,मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य फिलहाल सामने नहीं आया है। सामने आए वीडियो में महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User