लखनऊ में सीएचओ का धरना:संगठनों ने मुख्यमंत्री से मांगा समय, लंबित मांगों के समाधान की अपील

Oct 05, 2026 - 13:36
0
लखनऊ में सीएचओ का धरना:संगठनों ने मुख्यमंत्री से मांगा समय, लंबित मांगों के समाधान की अपील
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का अपनी मांगों को लेकर ईको गार्डन में चल रहा शांतिपूर्ण धरना आठवें दिन भी जारी रहा। CHO प्रतिनिधियों के अनुसार, लगातार आठ दिनों से धरना चलने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक वार्ता अथवा मांगों के समाधान के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। CHO संगठनों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में CHO कैडर का निर्माण, नियमितीकरण/स्थायीकरण, सम्मानजनक वेतन एवं सेवा शर्तों में सुधार सहित अन्य जायज मांगें शामिल हैं। इन मांगों को लेकर संगठन लगातार शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। धरना स्थल पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे CHO शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं। संगठनों ने कहा कि CHO ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। CHO प्रतिनिधियों ने कहा कि आठ दिन बीत जाने के बाद भी यदि सरकार की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं होती है, तो यह चिंता का विषय है। संगठनों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि CHO प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए समय दिया जाए और लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं सम्मानजनक समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए। संगठनों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित करना नहीं, बल्कि CHO की लंबित समस्याओं का समाधान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली नीति सुनिश्चित कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User