लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

Oct 06, 2026 - 20:07
0
लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी
अयोध्या जिले इनायतनगर थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 6 अक्टूबर को आरोपी पर घोषित इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। आरोपी पिछले करीब 10 महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इनायतनगर थाने में 6 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी धौरहरा मुकुंदहा पूरे बनहा निवासी अमित कुमार उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ कुन्ने है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 5 दिसंबर 2025 को आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन सूरत, गुजरात में मिली थी, लेकिन मौके पर दबिश देने पर वह वहां से भी फरार हो गया। पुलिस ने पहले आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, लेकिन लंबे समय से गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने इनाम राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल इनायतनगर पुलिस के साथ ही अन्य टीमें भी आरोपी की तलाश में जुटी हैं और किशोरी को जल्द बरामद करने का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User