वाराणसी में आज सपा का CEC के खिलाफ प्रदर्शन:शास्त्रीघाट से जिला मुख्यालय तक मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता और नेता ने चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । सपा के 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' अभियान के अंतिम दिन, आज जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शास्त्री घाट पर एकत्रित होंगे। यहाँ से जिला मुख्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और CEC का इस्तीफा मांगा जाएगा। राष्ट्रपति को भेजा जाएगा ज्ञापन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाना है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेगा। इस ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई है। सपा ने किया सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन इसके पहले सपा ने जिले की सभी 8 विधानसभाओं में प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा। कई स्थानों पर उनका पुतला भी फूंका गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)