लाइब्रेरी के ऊपर कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग:शार्ट सर्किट से हुई घटना, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Oct 18, 2026 - 17:03
0
लाइब्रेरी के ऊपर कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग:शार्ट सर्किट से हुई घटना, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार की गीतापुरी कॉलोनी स्थित द्वारिका टावर में रविवार को दोपहर 4 बजे शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल पर बने कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के समय पहली मंजिल पर संचालित लाइब्रेरी में कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक ही संकरा रास्ता, सुरक्षा मानकों पर सवाल प्रारंभिक जांच में व्यावसायिक इमारत में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए केवल एक संकरा रास्ता था। ऐसे में आग फैलने पर लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। टावर के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, पहली मंजिल पर लाइब्रेरी और दूसरी मंजिल पर ऑनलाइन कपड़ों का गोदाम संचालित हो रहा था। घटना के बाद प्रशासन इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User