वाराणसी में रामलीला का हाथी बेकाबू, तस्वीरों में देखें:दीवारें-दुकानें तोड़ीं, महावत को उठाकर पटका, 2 किमी का इलाका सील

Oct 18, 2026 - 17:03
0
वाराणसी में रामलीला का हाथी बेकाबू, तस्वीरों में देखें:दीवारें-दुकानें तोड़ीं, महावत को उठाकर पटका, 2 किमी का इलाका सील
वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार सुबह रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने दीवारें और दुकानें तोड़ दीं, पेड़ और बिजली के पोल उखाड़ दिए। उसे काबू करने पहुंचे महावत को भी उठाकर पटक दिया। घायल महावत को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हाथी के सड़क पर दौड़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने कई पेड़, बिजली के खम्भों को गिरा दिया। पुलिस ने 2 किमी के इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। वन विभाग और NDRF समेत करीब 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हैं। रामनगर की बिजली भी काट दी गई है। रामलीला में आए हाथी को 12 तस्वीरों में देखिए… ----------------- पढ़ें पूरी खबर… काशी में रामलीला से पहले हाथी बेकाबू, महावत को पटका:खंभे उखाड़े, दीवारें-दुकानें तोड़ीं, 6 घंटे से 200 लोग काबू करने में जुटे वाराणसी की मशहूर रामलीला में आजमगढ़ से आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इधर-इधर भागने लगा। आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगा। बिजली के खंभे तोड़ दिए। दीवारें और दुकानें भी तोड़ दीं। यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे। महावत ने काबू में करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। दांतों और पैरों से भी कुचलने की कोशिश की। महावत को 50 टांके लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User