लखीमपुर में 162वीं रामलीला:श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजा ‘भए प्रकट कृपाला’, नारद मोह की लीला ने मोहा मन
लखीमपुर खीरी के मेला मैदान में चल रही 162वीं श्रीरामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का मंचन हुआ। सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट की इस रामलीला में कलाकारों ने रामकथा के प्रसंगों को जीवंत किया। श्रीराम जन्मोत्सव पर 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला' चौपाई से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला के पात्रों की पालकी यात्रा से हुई। शहर के मुख्य रास्तों से निकली इस यात्रा का श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान रामभक्तों में काफी उत्साह दिखा। मंचन के दौरान नारद मोह की लीला ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कलाकारों ने नारद के मोह और उससे जुड़ी घटनाओं को अच्छे से दिखाया। इस प्रसंग में नारद ने भगवान श्रीराम को पत्नी वियोग का श्राप दिया। नारद ने कहा कि जिस दुख से वह खुद गुजर रहे हैं, उसी तरह श्रीराम को भी पत्नी से बिछड़ने का दुख सहना होगा। इस मंचन को देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला के आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि आगे भी रामायण के कई प्रसंगों का मंचन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)