लापता युवक का शव इटावा में मिला:अहमदाबाद से घर लौटते समय हुआ था लापता, परिजनों ने की पहचान
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में पक्का ताल के पास सोमवार दोपहर बंबा में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान बेला बस्ती निवासी 26 वर्षीय विनय कुमार के रूप में हुई है। विनय अहमदाबाद से घर लौटते समय लापता हो गए थे। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन इटावा पहुंचे और शव की पहचान की। विनय अहमदाबाद में अपने बड़े भाई श्याम सुंदर और छोटे भाई प्रदीप के साथ एक कंपनी में काम करते थे। वह 3 अक्टूबर को बस से घर आने के लिए अहमदाबाद से निकले थे। इटावा पहुंचने के बाद उन्होंने परिजनों को फोन किया था। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इटावा पहुंचने के बाद टूट गया था संपर्क परिजनों के मुताबिक, अहमदाबाद से निकलने के बाद विनय बस से इटावा पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने घरवालों को फोन किया था। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। बंबा में मिला युवक का शव सोमवार दोपहर भरथना पुलिस को पक्का ताल के पास बंबा में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। बाद में परिजनों को सूचना दी गई।मंगलवार सुबह विनय की मां सुशीला समेत परिवार के लोग इटावा पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान विनय के रूप में की। बेटे की मौत की खबर से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही विनय की मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस उनके लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)