मिशन शक्ति टीम की पहल:काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते अलगाव की स्थिति में पहुंचे पति-पत्नी को मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए फिर से साथ ला दिया। टीम की समझाइश और सकारात्मक प्रयासों के बाद दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला किया। थाने में दोनों की आपसी सहमति से राजीनामा तैयार कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर रवाना हो गए। थाना रिफाइनरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पति-पत्नी के बीच चल रहे गंभीर पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया था। मामला सामने आने के बाद थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी दोनों को थाने पर बुलाया। टीम के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि बातचीत के दौरान पारिवारिक विवाद के मुख्य कारणों को समझने का प्रयास किया गया। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी को वैवाहिक जीवन के महत्व, आपसी विश्वास, सम्मान और तालमेल के बारे में समझाया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बातों को समझा। टीम के सकारात्मक प्रयासों से पति-पत्नी को अपनी-अपनी गलतियों का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों ने पुराने मतभेद और गिले-शिकवे भुलाकर भविष्य में एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद थाना रिफाइनरी में ही सहमति पत्र यानी राजीनामा तैयार कराया गया। राजीनामा होने के बाद पति-पत्नी साथ में हंसते-खुशी अपने घर रवाना हुए। मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों और परिवार के परिजनों ने सराहना की। पुलिस की काउंसलिंग से विवाद का समाधान होने को परिवार के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)