लायंस क्लब ने मिर्जापुर में रक्तदान शिविर लगाया:सेवा सप्ताह के तहत कृष्णा हॉस्पिटल में आयोजन, लोगों ने किया रक्तदान

Oct 02, 2026 - 20:47
0
लायंस क्लब ने मिर्जापुर में रक्तदान शिविर लगाया:सेवा सप्ताह के तहत कृष्णा हॉस्पिटल में आयोजन, लोगों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर। लायंस सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को कृष्णा हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक, मिशन कंपाउंड में लायंस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लायन सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का संयोजन को-चेयरपर्सन, ब्लड डोनेशन डॉ. सी.बी. जायसवाल ने किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। क्लब पदाधिकारियों ने रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मनोज मैनी, सचिव लायन प्रशांत अग्रवाल, लायन निर्भय अग्रवाल, लायन संगीता अग्रवाल, लायन उमाशंकर पाण्डेय, लायन राजेश तिवारी सहित अन्य लायन सदस्य मौजूद रहे। लायंस क्लब मिर्जापुर की ओर से रक्तदाताओं और शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User