गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाई अभियान:हरदोई-पलिया रोड पर युवाओं ने डिवाइडर से हटाई गंदगी, झाड़ियां
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर युवक मंगल दल चौढेरा के नेतृत्व में युवाओं ने हरदोई-पलिया रोड पर सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया। अध्यक्ष इंद्रजीत लोधी के नेतृत्व में युवाओं ने डिवाइडर में पड़ी गंदगी को साफ किया, झाड़ियों को हटाया और नए पौधे रोपित किए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डिवाइडर के बीच कूड़ा डालने के कारण घनी झाड़ियाँ उग आई थीं, जिससे कई गंभीर दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। इस दौरान युवाओं ने नागरिकों को डिवाइडर के बीच कूड़ा न डालने और साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया। इस श्रमदान अभियान में कई लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)