लेखपाल संघ की 2800 ग्रेड पे की मांग:लंबित मांगों को लेकर सीएम को भेजा पत्र, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
कुशीनगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील तमकुहीराज ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे लागू करने, भत्तों में बढ़ोतरी, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने और पटलों पर कराए जा रहे अतिरिक्त कार्यों से अवमुक्त करने समेत आठ सूत्रीय मांगें उठाई हैं। संघ ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। पत्र में कहा गया कि लेखपाल लंबे समय से 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, मोटरसाइकिल/वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। संघ ने ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और अतिरिक्त कार्यों से राहत देने की भी मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)