प्रतापगढ़ में लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया:लंबित मांगों को लेकर की नारेबाजी, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रतापगढ़ शनिवार को तहसील सदर में लेखपालों 'संपूर्ण समाधान दिवस' का पूर्ण बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। तहसील सदर में तहसील अध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में एकत्रित हुए लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की। सचिन यादव ने कहा कि लेखपाल लंबे समय से अपनी न्यायसंगत मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देना,समयबद्ध पदोन्नति,विभिन्न भत्तों में वृद्धि, कार्य के लिए आधुनिक मोबाइल एवं लैपटॉप उपलब्ध कराना,कार्यस्थल पर आधारभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि संघ चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। यदि शासन स्तर पर जल्द ही इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में लेखपाल संपूर्ण शासकीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री विकास यादव ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक लेखपाल आंदोलनरत रहेंगे। सभी तहसीलों में दिखा विरोध का असर विरोध का यह असर केवल सदर तहसील तक ही सीमित नहीं रहा। जिले की अन्य सभी प्रमुख तहसीलों लालगंज, कुंडा, पट्टी और रानीगंज में भी लेखपालों ने लामबंद होकर जोरदार प्रदर्शन किया और समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, तहसील मंत्री विकास यादव, गया प्रसाद, बृजेश पांडेय, विपिन पटेल, आशुतोष प्रताप सिंह, लाल बहादुर चौरसिया, प्रमोद शुक्ला, इंदु पटेल, शोभा भारती समेत तहसील सदर के सभी लेखपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)