लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी:डीएम कासगंज को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग

Sep 30, 2026 - 14:29
0
लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी:डीएम कासगंज को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग
कासगंज में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर लंबित मांगें नहीं मानी गईं तो 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज और जिलामंत्री आदित्य गौतम ने मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन दिया। इसमें लेखपाल संवर्ग की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग है। मोटरसाइकिल रैली निकाली गई लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना होगा। 8 अक्टूबर को वे तहसील वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ ऑनलाइन कामों का बहिष्कार करेंगे। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस पर काम होगा। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगेंगे। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना देते हुए पूरा काम बंद रहेगा। 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन काम बंद कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने सरकार से जल्द सकारात्मक फैसले की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User