चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग:वामपंथी संयुक्त संघर्ष समिति ने EC की विश्वसनीयता पर चिंता जताई, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 11 बजे से 1 बजे तक वामपंथी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कामरेड के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा। कामरेड ने बताया कि 23 सितंबर को एक अखबार में छपी रिपोर्ट में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने 14 बार मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और जोड़ने जैसे फैसलों पर आपत्ति जताई थी।
समिति का कहना है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता इतनी कमजोर कभी नहीं रही। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को व्यवस्था में हेरफेर और जनता का विश्वास कम करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। वाम दलों ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने SIR प्रक्रिया रोकने और मतदाता सूची से हटाए गए नाम फिर से जोड़ने की भी मांग की। उन्होंने आयोग की स्वतंत्र लोकतांत्रिक प्रणाली बहाल करने और नियुक्ति व्यवस्था बदलने की भी बात कही, जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश शामिल हों।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)