लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया:वेतन विसंगति समेत 8 मांगों पर प्रदर्शन, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान

Oct 10, 2026 - 14:02
0
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया:वेतन विसंगति समेत 8 मांगों पर प्रदर्शन, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान
बस्ती में लेखपालों ने अपनी आठ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार दोपहर 12 बजे कोतवाली बस्ती में लेखपालों ने काली पट्टी बांधी। उन्होंने थाना समाधान दिवस के दौरान लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। लेखपालों की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति दूर करना और 2800 ग्रेड पे लागू करना शामिल है। यह मांग करीब 10 साल से पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा, आठ साल से अंतरमंडलीय स्थानांतरण नहीं हुए हैं और दो साल से पदोन्नति सूची भी जारी नहीं हुई है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 17 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके तहत 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्टूबर तक धरना-प्रदर्शन होगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। प्रदर्शन में इम्तियाज़ अहमद, राहुल श्रीवास्तव, विवेक कुमार, धर्मेंद्र, विक्रम, कपिल शुक्ला, ममता सिंह, पारुल शर्मा, पूनम यादव, प्रिया सिंह और पवन पाठक समेत लेखपाल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User