लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 95 एमएम बारिश रिकॉर्ड:मकान पर पेड़ गिरा, बिजली गुल; डीएम ने 12वीं तक के स्कूल बंद किए

Sep 26, 2026 - 11:15
0
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 95 एमएम बारिश रिकॉर्ड:मकान पर पेड़ गिरा, बिजली गुल; डीएम ने 12वीं तक के स्कूल बंद किए
औरैया जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने जिले में 95 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए डीएम ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सहार ब्लॉक के पुरवा महिपाल में राजीव कुमार के मकान पर बबूल का पेड़ गिर गया। वहीं चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के बीच गिर गई। दिबियापुर में पेड़ गिरने से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकलवाने और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर सहायता दिलाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में जलभराव, मकानों को नुकसान लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है। पुरवा महिपाल में पेड़ गिरने और कच्चे मकान की छत गिरने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलभराव और अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम बिधूना, बीडीओ सहार और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी निकासी कराने के साथ टूटे मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को मदद देने की मांग की है। दिबियापुर में पेड़ गिरने से बिजली-ट्रैफिक प्रभावित दिबियापुर में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। बिजली व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा। रास्तों पर पेड़ गिरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। धान की पकी फसल गिरने से सड़ने का खतरा बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है। खेतों में खड़ी धान की पकी फसल गिर गई है। किसानों को आशंका है कि खेत में पानी भरने और फसल के लंबे समय तक गिरी रहने से धान के दाने सड़ सकते हैं। बाजरा, दलहनी फसलों और सब्जियों की पैदावार पर भी बारिश का असर पड़ने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User