लघु-उद्योग निगम में विदाई समारोह:कानपुर में अधिशासी अभियंता उमेश पाल सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
कानपुर में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अधिशासी अभियंता (विद्युत) उमेश पाल सिंह का भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम परिवार ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और केक काटकर सम्मानित किया। श्री उमेश पाल सिंह ने वर्ष 1988 में अवर अभियंता के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और 38 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद आज अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए। समारोह में मुख्य प्रबंधक प्रभात बाजपेई, मुख्य अभियंता सुनील यादव, अधीक्षण अभियंता अरुण झा, अधिशासी अभियंता अजय कुमार पैकेज, एसके सिंह, रण विजय सिंह, रूपाली त्रिपाठी, शिवानी सिंह और शरद श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)