शिक्षिका के परिवार को मिलेगी 50 लाख की मदद:कुशीनगर में TSCT इसी महीने खाते में भेजेगी रकम, हार्ट अटैक से हुई थी मौत

Oct 14, 2026 - 17:33
0
शिक्षिका के परिवार को मिलेगी 50 लाख की मदद:कुशीनगर में TSCT इसी महीने खाते में भेजेगी रकम, हार्ट अटैक से हुई थी मौत
कुशीनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कैलाशी के परिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) इसी महीने 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी। कैलाशी देवी का निधन 12 मई 2025 को हार्ट अटैक से हुआ था। संस्था के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम करीब 3 बजे उनके घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और सहायता के लिए निरीक्षण किया। पति और बेटे से की बातचीत निरीक्षण के दौरान टीम के पदाधिकारियों ने कैलाशी देवी के पति गोपाल चौहान और बेटे त्रिलोकी चौहान से बातचीत की। इस दौरान परिवार की बात TSCT के प्रांतीय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद से भी कराई गई। TSCT के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कैलाशी देवी संस्था की नियमित सदस्य थीं। संस्था के नियमों के तहत उनके परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। उनके बेटे त्रिलोकी चौहान भी शिक्षक हैं। हर महीने 15 रुपए का सहयोग करते हैं सदस्य TSCT से प्रदेश के करीब 4 लाख शिक्षक जुड़े हैं। संस्था के सदस्य हर महीने 15-15 रुपये का सहयोग करते हैं। संस्था के मुताबिक, इसी सहयोग से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है। सहायता राशि सीधे परिवार के बैंक खाते में भेजी जाती है। 656 परिवारों को करीब 298 करोड़ रुपए की मदद का दावा संस्था का दावा है कि अब तक 656 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करीब 298 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। कैलाशी देवी के परिवार को भी इसी व्यवस्था के तहत 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक अखिलेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष दीपेश सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User