लखीमपुर-खीरी में घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी:बहू से कहासुनी के बाद नाराज थी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच शुरू

Oct 15, 2026 - 14:16
0
लखीमपुर-खीरी में घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी:बहू से कहासुनी के बाद नाराज थी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच शुरू
लखीमपुर खीरी में बहु के विवाद के बाद 45 साल की महिला फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि घर के सदस्यों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे नाराज होकर महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतका अपने दृष्टिबाधित पति का मुख्य सहारा थीं। जिससे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक महिला के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। पहले हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए - मामला बिजुआ खीरी में थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम बेलवा मलूकापुर का है। यहां करीब 45 वर्षीय महिला गुड्डी देवी पत्नी पूरन लाल ने घरेलू विवाद से नाराज होकर कच्चे छप्पर नुमा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुड्डी देवी का अपनी बहू से घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दृष्टिबाधित पति का सहारा थी, परिवार में कोहराम मृतका के पति पूरन लाल की आंखों में दिक्कत है, उन्हें रात में कम दिखाई देता है। उनकी पत्नी ही उन्हें रोजाना नित्य क्रिया करवाती थीं। पत्नी की इस असमय मौत से पूरन लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार रो-रो कर बस एक ही बात बोल रहे है। मुझे छोड़कर कहा चली गई अब कौन मुझे सहारा देगा। पूरन लाल बार बार बेहोश होकर गिर रहे हैं। वहीं इस मामले में दूसरा पहलू भी सामने आया है। महिला के मायका पक्ष ने घटना को लेकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का मायका राधनपुरवा गांव में बताया जा रहा है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेजा गया शव सूचना मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष भीरा अमित पांडेय ने बताया कि मायका पक्ष की पोस्टमार्टम कराने हेतु तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ------------------------------------------------- शिवा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User