स्कूल जा रहे बच्चों की बस खेत में पलटी:कानपुर देहात में ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
कानपुर देहात में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई बसे सवार बच्चों को चोटें आई है घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के उछेता गांव के पास का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे राज इंटर कॉलेज की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक खेत के पास मिट्टी धंसने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। चोटिल बच्चों को अस्पताल भेजा गया बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद मामूली रूप से चोटिल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट वहीं, ग्रामीणों ने बस चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए सवाल उठाए हैं। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल, हादसे में घायल बच्चों की स्थिति और बस पलटने के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)