लखीमपुर में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंसा, VIDEO:चहलकदमी से ग्रामीणों में डर था, राहत की सांस ली; जंगल में छोड़ा जाएगा
लखीमपुर खीरी में उत्तर निघासन वन रेंज इलाके के नौबना गांव के पास दहशत फैलाने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले दिनों गन्ने के खेत के आसपास तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में डर था। एक सप्ताह पहले भी नौबना गांव के पास इसे देखा गया था। गांव के आसपास गन्ने की फसल खड़ी होने के कारण तेंदुआ खेतों में छिपा था। ग्रामीणों की मांग पर 3 अक्टूबर को वन विभाग की टीम ने नागेंद्र तिवारी के खेत में पिंजरा लगाया। शुक्रवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने के लालच में फंस गया। राजेंद्र भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह 16वां तेंदुआ है, जिसे जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। पिंजरा लगाने वाली टीम में बथुआ बीट प्रभारी नसीम अहमद, हकीमुद्दीन, अजमत और रवींद्र शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)