लखीमपुर में क्लास 9th की छात्रा ने लगाई फांसी:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; जांच जारी
लखीमपुर-खीरी के राजाजीपुरम में 14 साल की किशोरी अवंतिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कक्षा 9 की छात्रा अवंतिका ला-माटिना स्कूल में पढ़ती थी। घटना गुरुवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। किशोरी के चाचा शैलेंद्र ने बताया कि घर के बच्चों के मामूली विवाद के काफी देर बाद अवंतिका रात में सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। परिजनों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे में झूलते हुए देखा और तुरंत जिला अस्पताल ओयल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कब्जे में लिया शव, जांच शुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कोई प्रार्थना पत्र व तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी। छात्रा ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है इसकी असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)