आगरा कॉलेज में LLB की कटऑफ जारी:5 अक्टूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा प्रवेश, छात्र की अनुपस्थित पर प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा

Oct 02, 2026 - 14:10
0
आगरा कॉलेज में LLB की कटऑफ जारी:5 अक्टूबर से काउंसिलिंग; 300 सीटों पर होगा प्रवेश, छात्र की अनुपस्थित पर प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा
आगरा कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए कटऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 300 सीटों पर प्रवेश के लिए 5 अक्टूबर से काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि विधि संकाय में एलएलबी प्रथम वर्ष की कुल 300 सीटें हैं। इन सीटों के लिए विभिन्न वर्गों की काउंसिलिंग 5, 7 और 9 अक्टूबर को होगी। काउंसिलिंग विधि संकाय के हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मिश्रा ने बताया कि काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की अंकतालिका, नवीन जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, समर्थ वेब पोर्टल का पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण-पत्र और कॉलेज के ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट कॉपी शामिल है। इसके साथ ही 425 रुपये की फीस रसीद और संबंधित वर्ग से जुड़े प्रमाण-पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। विधि संकाय के डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। बिना प्रमाण-पत्र के काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। ये हैं कटऑफ लिस्ट: वर्ग कट ऑफ काउंसिलिंग सामान्य 155.25 05 अक्तूबर दिव्यांग 98.16 05 अक्तूबर ओबीसी 148. 50 07 अक्तूबर दिव्यांग 126.15 07 अक्तूबर एससी 142.91 09 अक्तूबर दिव्यांग 140.12 09 अक्तूबर एसटी 122.84 09 अक्तूबर ईडब्ल्यूएस 138.60 09 अक्तूबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User