लखीमपुर में महिला ग्राम प्रधान को ट्रक ने कुचला:ऑटो में झटका लगने से सड़क पर गिरीं, मौके पर ही मौत

Sep 30, 2026 - 18:20
0
लखीमपुर में महिला ग्राम प्रधान को ट्रक ने कुचला:ऑटो में झटका लगने से सड़क पर गिरीं, मौके पर ही मौत
लखीमपुर में बुधवार को नेशनल हाईवे 30 पर उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर चौराहा के निकट हुए सड़क हादसे में एक महिला ग्राम प्रधान की मौत हो गई। मृतका की पहचान विकास खंड पसगवां की ग्राम पंचायत बरखेड़ा की प्रधान 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी रामचंद्र निवासी ग्राम ढभौरा के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र अवधेश यादव ने बताया कि उसकी मां बीमारी के चलते जंगबहादुरगंज में दवा लेने गई थीं। दवा लेकर वह ऑटो से वापस घर लौट रही थीं। जब ऑटो मोहद्दीनपुर चौराहा के निकट पहुंचा, तभी सड़क पर अचानक भैंसों का झुंड आ गया। भैंसों को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ऑटो में जोरदार झटका लगने से सावित्री देवी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक और अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और उचौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रधान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर।पहुंचे। थानाध्यक्ष अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User