लखीमपुर में महिला से चेन लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:दो ने छीनी चेन, तीसरे ने खरीदा माल; चेन, मोबाइल और बाइक बरामद
लखीमपुर पुलिस ने पलिया के पटिहन इलाके में महिला से चेन छीनने के मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शिवा और पवन पर महिला से चेन छीनने, जबकि अमरनाथ पर छीनी गई चेन खरीदने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को 27 सितंबर की सुबह मानफार्म मार्ग पर केले के खेत के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से महिला से छीनी गई सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन, 590 रुपये भारतीय मुद्रा और 10 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। प्रभारी निरीक्षक शिवा दुबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)