मां कूष्मांडा देवी मंदिर में दीपदान कार्यक्रम:शक्तिपीठ में सवा लाख दीप जले, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर

Oct 15, 2026 - 09:33
0
मां कूष्मांडा देवी मंदिर में दीपदान कार्यक्रम:शक्तिपीठ में सवा लाख दीप जले, रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर
कानपुर के शक्तिपीठ मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में बुधवार शाम दीपदान कार्यक्रम हुआ। सूरज ढलते ही एक साथ सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रंगोलियों से मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपदान देखने के लिए नगर और आसपास के गांवों व शहरों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां को प्रसाद चढ़ाया और दीप जलाकर अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर के तालाब, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला और मुख्य द्वार को झालरों से सजाया गया था। घाटमपुर निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि नवरात्र की चतुर्थी पर दीपदान की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User