लखनऊ जिला कार्यकारिणी का गठन:अनूप कुमार सिंह बने माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष

Oct 10, 2026 - 15:09
0
लखनऊ जिला कार्यकारिणी का गठन:अनूप कुमार सिंह बने माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को काल्विन तालुकेदार इंटर कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कैलाश सोनी और चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार त्रिपाठी की निगरानी में निर्वाचन कराया गया। इसमें प्रदेश न्याय समिति के संयोजक विश्राम सिंह यादव और प्रदेश कोषाध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे। चुनाव में अनूप कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष, अभिनव मिश्रा को जिला मंत्री, पुनीत कुमार तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष और नरेंद्र मोहन यादव को जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। कर्मचारियों के हितों पर रहेगा जोर नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूत करने और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा जताई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User