रामगोविंद चौधरी की राजनीतिक विरासत पर अखिलेश का बयान:बलिया में सपा सुप्रीमो बोले- समाजवादी संघर्ष और विरासत को कौन संभालेगा, ये बैठकर तय कर लेंगे
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का तेरहवीं कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। इसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई दिग्गज उनके गांव पहुंचे। सभी ने स्व. चौधरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया ने अखिलेश यादव से बांसडीह की राजनीति और चौधरी की विरासत पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि उनके समाजवादी संघर्ष और समाजवादी विरासत को हम लोग बैठकर तय कर लेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोग सपा का रुख जानने को उत्सुक दिखे। स्व. चौधरी के इकलौते बेटे रंजीत चौधरी ने कहा कि आज उनके पिता की तेरहवीं है, इसलिए राजनीति पर कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का जो आदेश होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। लोग रंजीत को ही उनकी राजनीतिक विरासत संभालने वाले के तौर पर देख रहे हैं। राम गोविंद चौधरी आठ बार विधायक, तीन बार मंत्री और एक बार नेता विरोधी दल रहे थे। वे चिलकहर से पांच बार और बांसडीह से तीन बार विधायक चुने गए थे। उनका निधन 25 सितंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान हुआ था। वे करीब दो साल से बीमार थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)