लखनऊ के बड़ी काली-मंदिर में संध्या आरती में उमड़ी भीड़:शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

Oct 13, 2026 - 23:09
0
लखनऊ के बड़ी काली-मंदिर में संध्या आरती में उमड़ी भीड़:शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
लखनऊ में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा को देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं, ताकि उन्हें सुगमता से दर्शन मिल सकें। मंदिर के प्रबंधक देवराज सिंह ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि में मां बड़ी काली के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अपील की। उन्होंने सभी भक्तों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User