लखनऊ के गोमती नदी में कैब चालक कूदा:नया पक्का पुल पर कार खड़ी कर लगाई छलांग, सिपाही ने नाव से बचाया

Sep 30, 2026 - 10:24
0
लखनऊ के गोमती नदी में कैब चालक कूदा:नया पक्का पुल पर कार खड़ी कर लगाई छलांग, सिपाही ने नाव से बचाया
लखनऊ के मदेयगंज में बुधवार तड़के एक कैब चालक गोमती नदी में कूद गया। नया पक्का पुल पर कार खड़ी करने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी में छटपटाते और मदद के लिए चिल्लाते चालक को पुलिसकर्मियों ने देखा तो तुरंत नाव से उसका पीछा किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच मदेयगंज थाने की पॉलीगन मोबाइल टीम गश्त कर रही थी। नया पक्का पुल पर एक कार खड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने आसपास देखा तो एक युवक गोमती में डूबता नजर आया। पॉलीगन मोबाइल में तैनात सिपाही अवधेश कुमार ने कुड़ियाघाट के पास से नाव ली और खुद नाव चलाकर नदी में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने युवक को नाव में बैठाया और सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में युवक की पहचान शाश्वत शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 3 तस्वीरें देखिए… लोन व चालान से परेशान था शाश्वत ने पुलिस को बताया कि वह ओला-उबर ऐप के जरिए कैब चलाता है। लोन की कई किस्तें समय से जमा नहीं हो सकीं। इसके अलावा कार पर लाखों रुपए के चालान हो गए थे। आर्थिक परेशानी से परेशान होकर उसने आत्महत्या के इरादे से गोमती में छलांग लगा दी थी। पुलिस टीम ने शाश्वत को समझाया-बुझाया और काउंसिलिंग के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User