विवेचनाओं को लटकाने पर दो दरोगा निलंबित:अलीगढ़ एसएसपी ने सिविल लाइंस थाने में तैनात उपनिरीक्षकों पर की कार्रवाई, अनावश्यक रूप से लंबित रखे थे मामले
विवेचनाओं का समय से निस्तारण नहीं करना और मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना सिविल लाइंस थाने में तैनात दो उपनिरीक्षकों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक यतेश कुमार और उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस थाने में तैनात उपनिरीक्षक यतेश कुमार (पीएनओ 234215906) और उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (पीएनओ 234221585) पर विवेचनाओं का निस्तारण नहीं करने और उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखने का मामला सामने आया। दोनों के स्तर पर कर्तव्यपालन में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।
विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती
पुलिस की कार्यप्रणाली में विवेचना की अहम भूमिका होती है। मामलों की जांच समय से पूरी होने पर पीड़ितों को न्याय की प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। ऐसे में विवेचनाओं को बेवजह लंबित रखना पुलिस की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। इसी तरह की लापरवाही पर एसएसपी ने दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी गंभीरता और मनोयोग से जनहित में काम करें। अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न होने दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)