लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर...गलियों-घरों में पानी:500 परिवार पलायन को मजबूर, नाव से निकल रहे लोग; खाने-पीने की बढ़ीं दिक्कतें

Oct 04, 2026 - 12:04
0
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर...गलियों-घरों में पानी:500 परिवार पलायन को मजबूर, नाव से निकल रहे लोग; खाने-पीने की बढ़ीं दिक्कतें
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज और आसपास के निचले इलाकों में छठे दिन भी जलभराव है। गुरुवार को थोड़ी राहत मिली थी, पर शनिवार को पानी फिर घरों में घुस गया। लोग नाव से बाहर निकल रहे हैं। लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की नावों के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं और वे आसानी से नहीं मिल रही हैं। 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित फैजुल्लागंज के मिल्लत नगर, जैनब मस्जिद क्षेत्र, राम विहार कॉलोनी, मामा कॉलोनी, दाऊदनगर, चौबे की डेयरी और लौहरामऊ में जलभराव है। कई गलियों में घुटनों तक, निचले घरों में कंधों तक पानी है। 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी है। कई परिवार घरों में फंसे हैं। खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User