लखनऊ में हादसा, दरोगा के मां-ताऊ की मौत:बुलंदशहर से आ रहे थे, दरोगा और कार ड्राइवर घायल
लखनऊ में रविवार सुबह हादसा हो गया। इसमें बिजनौर जिले में तैनात दरोगा की मां और ताऊ की मौके पर मौत हो गई। दरोगा XUV300 कार से बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। काकोरी में आउटर रिंग रोड पर कार एक खंभे से टकराकर कई बार पलटी और फिर सीधी हो गई। इस हादसे में दरोगा की मां और ताऊ ने घायल होकर मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दरोगा और ड्राइवर भी चोटिल हुए। दरोगा का नाम सोनू निगम है। वह बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के तौर पर तैनात हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम और ताऊ का इलाज कराने आ रहे थे। तस्वीरें देखिए-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)