सहारनपुर में कार ने बाइक को टक्कर मारी:किसान की मौत, दोस्त गंभीर घायल, चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
सहारनपुर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर लाखनौर के पास रोंग साइड से आकर तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं,हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार तड़के की है। उनके दोनों बेटे अभी छात्र हैं। मृतक की पहचान सुरेश पाल (48) पुत्र तेजपाल निवासी गांव नसरतपुर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल का नाम नवाब (47) पुत्र ओम सिंह बताया गया है। दोनों आपस में दोस्त थे।सुरेश पाल खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटे हैं,जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में सुरेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं,नवाब को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घायल नवाब की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने सेंट्रो कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।मृतक के बेटे आशु की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुरेश पाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।खेती-किसानी कर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरेश पाल की मौत से घर के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)