लखनऊ के स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिले 24 संविदाकर्मी:अब तक 243 को नोटिस, जवाब नहीं मिला तो जाएगी नौकरी

Oct 16, 2026 - 22:26
0
लखनऊ के स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिले 24 संविदाकर्मी:अब तक 243 को नोटिस, जवाब नहीं मिला तो जाएगी नौकरी
लखनऊ में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज इलाज के लिए भटकें और कर्मचारी कार्यस्थल से नदारद हैं। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों की गैरहाजिरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजाना निगरानी के बावजूद शुक्रवार को 24 संविदाकर्मी कार्यस्थल पर नहीं मिले। अब तक 243 संविदाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सीएमओ ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर जिला और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज की रोजाना समीक्षा की जा रही है। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम और आउटसोर्सिंग से तैनात स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की मौजूदगी मरीजों को समय पर इलाज देने के लिए जरूरी है। स्टाफ के नहीं मिलने पर मरीजों को जांच, दवा और दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की गैरमौजूदगी से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीएमओ ने कहा कि कर्मचारियों के स्पष्टीकरण की जांच की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। लगातार निगरानी और नोटिस के बावजूद गैरहाजिरी के मामले सामने आना स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User