शामली में डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश:3 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सीओ सिटी ने कहा- जल्द होगा खुलासा
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र में गांधी चौक के पास नाला पटरी स्थित सराफा व्यापारी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले में शुक्रवार को व्यापारियों ने पुलिस से मुलाकात की। स्वर्णकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सीओ सिटी जितेंद्र यादव से वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की। तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीओ ने मामले में अहम सुराग मिलने की बात कही। छत उखाड़कर दुकान में घुसे थे चोर मोहल्ला गुजरातियान निवासी देवेंद्र वर्मा की नाला पटरी पर सराफा की दुकान है। मंगलवार रात चोर दुकान की छत उखाड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद तिजोरी में रखे करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन शुक्रवार तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका था। व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग की शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे स्वर्णकार एसोसिएशन के संरक्षक अमरीश कुमार के साथ प्रमोद वर्मा, अश्वनी प्रेमी, पिंटू, रितेश कुमार, अमित कुमार समेत कई व्यापारी शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ सिटी जितेंद्र यादव से मुलाकात कर चोरी की घटना पर चिंता जताई। व्यापारियों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवर बरामद किए जाएं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी वारदात का खुलासा जल्द होना चाहिए। सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने व्यापारियों को बताया कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं। जांच जारी है और जल्द ही वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)