लखनऊ में 15 अक्टूबर से सजेगी गरबा की महफिल:5 दिन तक चलेगा ‘द ग्रेट गरबा फेस्टिवल, ऑनलाइन बुक करें टिकट
लखनऊ में 15 अक्टूबर से पांच दिवसीय ‘द ग्रेट गरबा फेस्टिवल’ का आयोजन होगा। यूपी दर्शन पार्क में होने वाले इस महोत्सव में डांडिया और गरबा की धूम रहेगी। गिग गाइ प्रोडक्शंस और बजटटाउन की ओर से कार्यक्रम में हर दिन शाम 5 से रात 10 बजे तक लोग गरबा और डांडिया की थाप पर झूमेंगे। महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। दैनिक भास्कर आयोजन का मीडिया पार्टनर होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कलाकार HRX की प्रस्तुति होगी। पारंपरिक ढोल, गरबा संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी उत्सव में चार चांद लगाएंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह लखनऊ की प्रमुख डांडिया नाइट्स में से एक होगी। ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट महोत्सव में शामिल होने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। लोग बुकमायशो, डिस्ट्रिक्ट (जोमैटो), नॉकसेंस, मीपास और सीन्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर सकते हैं। इस आयोजन को पंजाब नेशनल बैंक और ‘जस्ट वन ऐप’ का सहयोग मिला है, जबकि द क्यूब क्लब को-पावर्ड पार्टनर है। कुमार कार्ड्स, बनता पॉप, एनएल और केफी भी आयोजन से जुड़े हैं। दैनिक भास्कर इसका डिजिटल मीडिया पार्टनर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)