लखनऊ में 4 अक्टूबर को बड़ा सनातनी संगम:21 देशों के प्रतिनिधि और प्रमुख साधु-संत जुटेंगे, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में धर्म संसद

Oct 03, 2026 - 13:30
0
लखनऊ में 4 अक्टूबर को बड़ा सनातनी संगम:21 देशों के प्रतिनिधि और प्रमुख साधु-संत जुटेंगे, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में धर्म संसद
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार, 4 अक्टूबर को बड़ा सनातनी संगम होने जा रहा है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से 'अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं धर्म संसद' का आयोजन किया जा रहा है। भारत में पहली बार 21 देशों के सनातनी प्रतिनिधि और दर्जनों प्रमुख साधु-संत एक मंच पर जुटेंगे। गोमती नगर के विशाल खंड स्थित कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे होगी। मुख्य सत्र सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। राजनीतिक दिग्गजों को बुलावा महासम्मेलन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, मनिंदर सिंह बिट्टा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपर्णा यादव को आमंत्रण भेजा गया है। अखिलेश यादव के आमंत्रण पर गोपाल राय ने कहा कि उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर अपना रुख स्पष्ट कर सकें। प्रमुख संत-महंत शामिल रहेंगे धर्म संसद में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास, महंत परशुराम दास, महंत धर्मदास, महामंडलेश्वर महंत मंगलदास, महंत भगवान शरण, महंत विजय रामदास, काशी प्रसाद तिवारी और अनुपम मिश्र उपस्थित रहेंगे। इन 21 देशों से आ रहे प्रतिनिधि विदेशों से आ रहे प्रमुख प्रतिनिधियों में इंडोनेशिया से आचार्य डॉ. आई. माडे धर्मयासा व आचार्य रामाचार्य, ब्राजील से संजीव शर्मा, चीन से गुलशन रस्तोगी, स्कॉटलैंड से रिशव मिश्रा, नेपाल से रमेश कुमार सरिया, नीदरलैंड्स से महादेव सिंह, स्विट्जरलैंड से श्रुति राय, फिजी से जितेंद्र नारायण, कनाडा से रोहित राबल, फ्रांस से विश्वनाथ शास्त्री, श्रीलंका से पमल्क मन्जित करुणानायक, मलेशिया से सोनू यादव, ब्रिटेन से अभिषेक कुमार, थाईलैंड से पवन मिश्रा, अमेरिका से अतुल कुमार, हांगकांग से पारस रस्तोगी, पोलैंड से डॉ. आशुतोष पांडे, बेल्जियम से कोएनराड एल्स्ट, सिंगापुर से हरदीप सिंह, ऑस्ट्रेलिया से रवींद्र कुमार और यूक्रेन से लिडिया लक्ष्मी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User