प्रयागराज के फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस और अधिकारी समझाने में जुटे

Oct 03, 2026 - 13:30
0
प्रयागराज के फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस और अधिकारी समझाने में जुटे
प्रयागराज के फाफामऊ में शनिवार दोपहर जमीन विवाद से नाराज एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊपर पहुंचकर वह न्याय की मांग करने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान होलागढ़ थाना क्षेत्र के तुलीपुर निवासी रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि उसकी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। दोपहर 12:30 बजे टंकी पर चढ़ा बताया जा रहा है कि रवि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे फाफामऊ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। टंकी पर पहुंचने के बाद वह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने लगा। युवक से अधिकारी कर रहे बातचीत मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युवक से लगातार बातचीत कर रहे हैं। वे उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User