लखनऊ में 6.50 लाख में मिलेगा प्रधानमंत्री आवास:अनंत नगर के अदिति अपार्टमेंट में 412 प्रधानमंत्री आवास और 980 अफोर्डेबल फ्लैट, 2 नवंबर तक आवेदन

Oct 02, 2026 - 16:25
0
लखनऊ में 6.50 लाख में मिलेगा प्रधानमंत्री आवास:अनंत नगर के अदिति अपार्टमेंट में 412 प्रधानमंत्री आवास और 980 अफोर्डेबल फ्लैट, 2 नवंबर तक आवेदन
अनंत नगर योजना में एलडीए के अदिति अपार्टमेंट के 1392 फ्लैटों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें 412 प्रधानमंत्री आवास और 980 अफोर्डेबल फ्लैट शामिल हैं। आवेदन की प्रक्रिया 2 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी। प्रधानमंत्री आवास में 6.50 लाख रुपये देने होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे 1 बीएचके फ्लैट की कुल कीमत 8.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि, पात्र लाभार्थियों को पूरी राशि नहीं देनी होगी। उन्हें अपनी ओर से 6.50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि शेष 2.50 लाख रुपये केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ निर्धारित आय वर्ग और पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही मिलेगा। अफोर्डेबल फ्लैट की कीमत 34.82 लाख रुपये वहीं, अदिति अपार्टमेंट में 2 बीएचके अफोर्डेबल फ्लैटों की कीमत 34.82 लाख रुपये तय की गई है। इन फ्लैटों को मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, दोनों श्रेणियों के फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदकों को पंजीकरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और पात्रता से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी। पांच टावरों में विकसित होगा परिसर अदिति अपार्टमेंट परिसर में कुल पांच टावर बनाए जाएंगे। परियोजना के तहत करीब 7,500 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जिससे परिसर में रहने वाले लोगों को खुले और हरित वातावरण की सुविधा मिल सके। इसके अलावा फ्लैटों में बालकनी, हाईस्पीड लिफ्ट, पावर बैकअप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। लॉटरी से होगा फ्लैटों का आवंटन एलडीए के मुताबिक, फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और पात्र आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले योजना की शर्तों, पात्रता और भुगतान संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User