लखनऊ में AAP ने ज्ञानेश कुमार कि अर्थी निकाली:पुलिस ने अर्थी छीना, जिला अध्यक्ष को घसीटते हुए ले गई , प्रदर्शनकरियों ने CEC का इस्तीफा मांगा

Oct 02, 2026 - 19:42
0
लखनऊ में AAP ने ज्ञानेश कुमार कि अर्थी निकाली:पुलिस ने अर्थी छीना, जिला अध्यक्ष को घसीटते हुए ले गई , प्रदर्शनकरियों ने CEC का इस्तीफा मांगा
लखनऊ में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अर्थी निकाली। अर्थी लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसने रोका और अर्थी छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। पुलिस के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने कपड़े फाड़ने और गाली देने का आरोप लगाया। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप प्रदर्शन कर रहे जिला अध्यक्ष इरम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहाहै। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है’ उन्होंने ने कहा कि हमारे नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती। ‘लोकतंत्र बचाने निकले हैं’ प्रदर्शन में शामिल मनोज ने कहा की ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी । इसलिए आज हम लोग चुनाव आयुक्त का अर्थी निकाल रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। मगर भाजपा के इशारे पर पुलिस वाले हमें गाली दे रहे हैं। पुलिस की दमनकारी से डरने वाले नहीं है जहां जरूरत होगी वहां लोकतंत्र के लिए खून बहाएंगे। अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूरा चुनाव आयोग बेनकाब हो चुका है 2027 में उत्तर प्रदेश में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User