DM से हाथ जोड़कर बच्ची की गुहार, VIDEO:बोली- पापा से बात नहीं हो पाती; गांव में मोबाइल का नेटवर्क लगवा दीजिए
सोनभद्र में मोबाइल नेटवर्क के लिए डीएम से गुहार लगाते बच्ची का वीडियो सामने आया है। इसमें बच्ची हाथ जोड़कर डीएम से गांव में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने की गुहार लगा रही है। बच्ची कहती है- उसके पिता बाहर रहते हैं। गांव में मोबाइल का नेटवर्क नहीं है, जिस कारण वह पिता से फोन पर बात नहीं कर पा रही है। मामला नगवां विकासखंड के सरईगढ़ गांव का है। बच्ची कह रही है- डीएम अंकल, मेरे गांव सरायगढ़ में मोबाइल का नेटवर्क लगवा दीजिए। मेरे पापा बाहर रहते हैं, हम उनको कॉल नहीं कर पाते हैं। प्लीज डीएम अंकल! 2G नेटवर्क उपलब्ध, अब 4G की तैयारी BSNL के SDO धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया- डीएम के निर्देश पर सरईगढ़ गांव का सर्वे कराया गया है। वर्तमान में गांव में 2G नेटवर्क उपलब्ध है। अब नेटवर्क को बढ़ाकर 4G करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को लेटर भेजा गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)