लखनऊ में अस्पताल संचालक से मांगी तीन लाख रुपए रंगदारी:मना करने पर जान से मारने की धमकी, घर के बाहर असलाह लहराकर डर पैदा किया

Oct 06, 2026 - 16:01
0
लखनऊ में अस्पताल संचालक से मांगी तीन लाख रुपए रंगदारी:मना करने पर जान से मारने की धमकी, घर के बाहर असलाह लहराकर डर पैदा किया
लखनऊ ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में अस्पताल के संचालक ने एक व्यक्ति पर तीन लाख रुपए प्रतिमाह रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। आरोपी डराने के लिए घर के बाहर गाड़ी से असलहा लहराते हुए भी निकलता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। कछौना कलौली हरदोई निवासी लवलेश त्रिवेदी मौजूदा समय में चौक की लाजपत नगर कॉलोनी रहते हैं। लवलेश क्राउन हॉस्पिटल चलाते हैं, जोकि फैजउल्लागंज लखनऊ में स्थित है। लवलेश ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि संजय नगर बछरावां रायबरेली निवासी सलाउद्दीन पुत्र फैमउद्दीन उससे लगातार 3 लाख रुपए महीना रंगदारी की मांग कर रहा है। रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने धमकी दी कि घर से बाहर निकलते ही उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकियों के कारण वह और उसका परिवार भयभीत है और घर से बाहर निकलने में भी डर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके स्टाफ को भी धमका रहा है। अस्पताल और एम्बुलेंस का काम बंद कराने की धमकी दी जा रही है। उसकी एम्बुलेंस सेवाएं चौक थाना क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर के पास संचालित होती हैं। आरोपी के खिलाफ 25 से ज्यादा मुकदमे होने का दावा लवलेश का कहना है कि सलाउद्दीन के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ और उन्नाव में हत्या, गोवध, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने आरोपी को पेशेवर अपराधी बताते हुए उसके जिला बदर होने की बात भी कही है। पीड़ित के मुताबिक, सलाउद्दीन वर्तमान में निराला नगर और गोमतीनगर स्थित एएस अस्पताल की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रहता है। इसके अलावा कमता में भी उसने एक फ्लैट ले रखा है। लवलेश ने संचय त्रिवेदी, समीर शेख, रिजवान, दिलीप और सैजी समेत कुछ अन्य लोगों के भी मामले में सहयोगी होने की आशंका जताई है। आरोपी धमकी देते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, उसकी ऊपर तक पहुंच है और वह उसे भी ‘ऊपर पहुंचा’ देगा। मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User