लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों को मदद:RSS व सेवा भारती ने 10 हजार परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री

Oct 10, 2026 - 15:59
0
लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों को मदद:RSS व सेवा भारती ने 10 हजार परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के फैजुल्लागंज इलाके की कई बस्तियां बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। जलभराव के बीच फंसे परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सेवा भारती के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर राहत अभियान चला रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा नावों के सहारे दाऊद नगर, मामा कॉलोनी और यादव चौराहा सहित अन्य जलमग्न इलाकों में आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस अभियान में करीब 65 कार्यकर्ता दो पालियों में निरंतर सेवा दे रहे हैं, जिन्होंने अब तक लगभग 10 हजार परिवारों को भोजन के पैकेट, पानी की बोतलें, बिस्किट, चना, मच्छरबत्ती और माचिस वितरित की है। इस व्यापक राहत कार्य का जायजा लेने के लिए आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष मंशाबक्श सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सेवा कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User