लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों को जिगीषा सोसाइटी ने पहुंचाई राहत:फंसे लोगों तक नाव से पहुंचाई दवाएं, ORS और मिनरल पानी की बोतलें

Oct 02, 2026 - 16:40
0
लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों को जिगीषा सोसाइटी ने पहुंचाई राहत:फंसे लोगों तक नाव से पहुंचाई दवाएं, ORS और मिनरल पानी की बोतलें
लखनऊ के फजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिगीषा सोसाइटी ने राहत अभियान चलाकर घरों में फंसे लोगों तक आवश्यक दवाएं, ORS और मिनरल पानी के बॉटल पहुंचाया। संस्था के सदस्य नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित घरों तक पहुंचे और लोगों को जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बाढ़ के पानी से घरों में कैद लोगों ने संस्था के सदस्यों से दूध, राशन और सब्जियों समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। संस्था की टीम ने लोगों की जरूरतों को देखते हुए बुखार, मलेरिया आदि की दवाओं के साथ ORS और मिनरल वाटर घर-घर पहुंचाया। देखिए 2 तस्वीरें… जल्द पहुंचेगी अन्य राहत सामग्री संस्था की अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को देखते हुए जल्द ही अन्य राहत सामग्री भी क्षेत्र में पहुंचाई जाएगी। संस्था की टीम लगातार लोगों के संपर्क में रहकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ले रही है। दोबारा राहत सामग्री लेकर क्षेत्र में आने का आग्रह किया राहत अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और मौजूद मीडिया कर्मियों ने संस्था के प्रयास की सराहना की। बाढ़ प्रभावित लोगों ने संस्था के सदस्यों से दोबारा राहत सामग्री लेकर क्षेत्र में आने का आग्रह भी किया। राहत अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी के साथ उनके सहयोगी संजय शर्मा, पंकिल, राकेश और कृष्णा शामिल हुए । वहीं, संस्था की ओर से आशुतोष गुप्ता, विकास द्विवेदी, रवि श्रीवास्तव और दिग्विजय अपनी वालंटियर्स टीम के साथ राहत कार्य में जुटे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User